28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड मे बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले

नयी दिल्ली 31 दिसंबर (वार्ता) देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले बढ़े। केरल में सबसे अधिक 533 सक्रिय मामले, उसके बाद तेलंगाना में 96, छत्तीसगढ़ में 37, झारखंड में 36, पंजाब में 28 , मिजोरम में दो और मेघायल में एक सक्रिय मामला बढ़ा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरूवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 21,822 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख 66 हजार से अधिक हो गयी है। इस दौरान 26,139 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 96.04 प्रतिशत हो गयी। नये मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 4,616 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2.57 लाख रह गयी है। इसी अवधि में 299 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,738 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles