28.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक विक्रम साराभाई को डॉ हर्षवर्धन ने किया नमन

नयी दिल्ली 30 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के संस्थापक डॉ विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीमंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट किया,“ भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक डॉ विक्रम साराभाई की पुण्यतिथि पर सादर नमन्। वे एक अच्छे लीडर भी थे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लेकर इसरो के पूर्व अध्यक्ष कृष्णास्वामी कस्तूरी रंगन जैसे वैज्ञानिकों की ऐसी पीढ़ी तैयार की, जो भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान जगत की रीढ़ बने।”
गौरतलब है कि डॉ साराभाई ने अपने जीवनकाल में इसरो सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना की। उनका जन्म 12 अगस्त 1919 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था और मृत्यु 30 दिसंबर 1971 को हुई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles