मेरठ, 30 दिसंबर (बु.)। अभी तक कोरोना वायरस से लोगों की जान जा रही है। पूरा विशव कोरोना वायरस की चपेट में है तो वहीं दूसरी एक ओर कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का खतरा भी सिर पर मंडरा रहा है। विश्व के कई देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले सामने आ चुके है जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते भारत भी कोरोना के नए स्ट्रेन से अछूता नही रहा है। जिसके चलते भारत के कई जनपदों में अलर्ट जा री कर दिया गया है। दरअसल यहां यूपी के जनपद मेरठ में एक 2 वर्षीय बच्ची में कोरोना के नए स्ट्रेन लक्षण पाए गए है। आपको बता दे की नाइटेड किंगडम (यूके) से लौटकर उत्तर प्रदेश आए दो वर्षीय बच्ची के कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने के बाद सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। यूके से प्रदेश लौटकर आए अब तक 10 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, इसमें मेरठ के चार, नोएडा के तीन, गाजियाबाद के दो और बरेली का एक व्यक्ति शामिल है। ऐसे में मेरठ के साथ-साथ इन जिलों में भी सर्तकता बढ़ा दी गई है। फिलहाल बाकी नौ संक्रमितों की भी जीनोमिक सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर आने की उम्मीद है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि इन सभी के सैंपल नई दिल्ली स्थित जीनोमिक सिक्वेंसिंग के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बॉयोलॉजी भेजे गए हैं। फिलहाल इन चार जिलों के अलावा भी प्रदेश में अन्य जनपदों में पर्याप्त सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मास्क पहनने पर पहले ही सख्ती की जा रही है तो वहीं कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी डीएम को निर्देश भेजे गए हैं। किसी भी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी स्टेट कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी जनपदों की निगरानी कर रहे हैं।




