26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

राजस्थानः कोटा में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत 7 घायल

कोटा, 29 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के कोटा जिले में टायर फट जाने के बाद कार के पलटने से पांच दोस्तों की मौत हो गई जबकि अन्य सात घायल हो गये। पुलिस के अनुसार ये लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद जिले के कैथून लौट रहे थे कि कोटा से करीब पन्द्रह किलोमीटर दूर पोलाई कला गांव के पास कोटा-बारां राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम उनकी कार का अचानक टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर कई पलटी खाते हुए एक खेत में जा गिरी। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक ने कोटा के एमबीएस अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कैथून कस्बा निवासी राशिद (23), बिलाल (22), परवेज (24), हसन (24) मुजाहिद (23) के रुप में की गई हैं। मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये गये। इनमें से एक युवक तो दो दिन पहले ही हैदराबाद से कैथून आया था और ये सब लोग उसी की कार में सवार होकर बारां गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles