26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

कश्मीर में आतंकवादियों की तलाश में कासो शुरू

श्रीनगर ,29 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी एवं तलाश अभियान (कासो) शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बांदीपोरा के काप्रान गांव में तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने गांव के सभी निकास द्वारों को सील कर दिया है तथा घर-घर तलाशी लेनी शुरू कर दी है। अभी तक आतंकवादियों का पता नहीं चल सका है। आखिरी रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles