मुजफ्फरनगर, 29 दिसंबर (बु.)। खबर जनपद मुजफ्फरनगर से है। जहां पुलिस ने जनपद के खतौली थाना क्षेत्र से जनपद के एक टॉप10 हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की है। वहीं पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और आरोपी पर शराब तस्करी, हत्या, गैंगस्टर जैसे संगीन धाराओं में बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज है।



