पंजाब, 29 दिसंबर (बु.)। कृषि कानूनों को लेकर पूरे देश के किसानों में आक्रोश है। एक महीना बीत जाने के बाद भी किसान आंदोलन लगातार चल रहा है। कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद भी किसान अपनी मांग पर अड़े हुए है और लगातार अपनी मांग को पूरा करने की सरकार से लगातार मांग कर रहे है। जिसके चलते आक्रोशित किसानों ने 24 घंटों के भीतर जियो के 90 मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे हजारों मोबाइल फोन ठप हो गए हैं। पिछले दो दिनों में पंजाब में किसानों ने 1500 जियो के मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त किया है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर ने मोबाइल टावरों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की थी। जिस पर मुख्यमंत्री किसानों से अपील कर चुके हैं कि वह मोबाइल टावरों को नुकसान न पहुंचाए। इसके बाद भी किसान मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। किसानों ने जालंधर सहित राज्य के अन्य शहरों में स्थापित जियो के 90 मोबाइल टावरों को निशाना बनाया। जिसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस को टावरों को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।




