26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

बदायूंः हर्ष फायरिंग ने ली एक युवक की जान

बदायूं 29 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बदायूं के अलापुर इलाके के कस्बा ककराला में बीती देर रात एक बरात घर में चल रहे शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गोली चलाने मौके से फरार हो गए । पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने मंगलवार को यहां कहा कि नगर पालिका ककराला के वार्ड नंबर आठ के सभासद महनूर खां के भाई की सोमवार रात शबीना बारात घर में शादी थी। रात लभगभ साढ़े दस बजे निकाह का कार्यक्रम चल रहा था। रिश्तेदार और आसपास के लोग दावत खा रहे थे कि कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जाने लगी। इसी दौरान एक गोली साजिम को सिर में लग गई। गोली लगने के बाद युवक पंडाल में गिर गया। इससे पंडाल में अफरातफरी मच गई। लोग बरात घर से निकलकर भाग खड़े हुए। घायल युवक को ककराला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों एवं शादी की वीडियोग्राफी कवरेज करने वाले फोटोग्राफर से भी पूछताछ की जा रही है । जो भी आरोपी होंगे तलाशकर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles