26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः सपा महानगर अध्यक्ष के बयान को लेकर दो गुटों में बंटे पार्टी नेता

  • सपा महानगर अध्यक्ष के बयान की निंदा करने पर है धमकी देने का आरोप

  • सपा महानगर अध्यक्ष के बयान को लेकर दो गुटों में बंटे पार्टी नेता

  • एक पक्ष ने लगाया दूसरे पक्ष पर धमकी देने का आरोप

मुजफ्फरनगर, 29 दिसंबर (बु.)। खबर मुजफ्फरनगर से है। जहां सपा के महानगर अध्यक्ष के द्वारा मोदी सरकार व पूर्व सपा सरकार के बारे में दिए गए बयान का मामला तूल पकड़ गया है। इस बयान की निंदा करने वाले सपा नेताओं ने दूसरे गुट पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के द्वारा किसान चौपाल के दौरान केंद्र में मोदी सरकार एवं सपा सरकार के बारे में बयान देने का वीडियो वायरल होने के बाद सपा मीडिया प्रभारी साजिद हसन जनसभा के प्रदेश सचिव अरशद मलिक व सभा के जिला सचिव नदीम राणा मुख्य सहित अन्य नेताओं के द्वारा महानगर अध्यक्ष कलीम सिद्दीकी के बयान की निंदा की गई थी। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष सचिव नसीम राणा एवं जनसभा के प्रदेश सचिव अरशद मलिक को कथित तौर पर धमकी दी गई। जिसको लेकर आर्य समाज रोड पर भीड़ इकट्ठा हो गई एवं कुछ सपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ जमा होने पर धमकी देने वाले मौके से चलते बने। इस मामले में अरशद मलिक के द्वारा सिविल लाइन थाना प्रभारी डीके त्यागी को पूरे मामले की जानकारी दी गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने स्टेडियम चौकी इंचार्ज एवं कचहरी चौकी इंचार्ज को मौके पर जांच के लिए भेजा। जहां पर सपा नेताओं के द्वारा दूसरे गुट के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles