26.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, September 13, 2026

शर्मनाक : शामली में गर्भवती महिला को नही मिला साधन रेहड़े पर लिटा कर अस्पताल पहुंचा पति

कांधला, 29 मार्च (बु.)। लॉकडाउन के चलते दिल्ली रोड स्थित राजगार्डन निवासी युवक शमीम की पत्नी गुलशाना सात माह की गर्भवती है। महिला को रविवार को अचानक रक्तस्राव शुरू हो गया। महिला की हालत बिगडऩे पर महिला का पति साधन न मिलने पर रेहड़े में डालकर कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचा। महिला चिकित्सकों ने पीडि़त महिला के पति को अस्पताल में पूर्ण संसाधन न होने का हवाला देकर पीडि़त महिला को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। बाद में युवक अपनी पत्नी को रेहड़े में डालकर अपने घर ले गया। मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिजेंद्र सिंह का कहना है कि सात माह की गर्भवती महिला अस्पताल आई थी। महिला को हल्का रक्तस्राव हो रहा था। महिला को मुज़फ्फरनगर के लिए रैफर किया गया था। बाद में महिला का पति प्राईवेट चिकित्सक को दिखाने की बात कहते हुए अस्पताल से महिला को लेकर चला गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles