26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः हमदर्द का ‘हेल्‍दी इंडिया, हमदर्द इंडिया’ का मोबाइल वैन अभियान शुरु

नयी दिल्‍ली, 28 दिसंबर, (वार्ता) देश के सबसे भरोसेमंद यूनानी ब्रांड हमदर्द लैबोरेटरीज ने अपने ‘हेल्‍दी इंडिया,हमदर्द इंडिया’ अभियान का विस्तार करते हुए मोबाइल हेल्‍थ वैन लॉन्‍च किया है। इसके अंतर्गत मुफ्त में चिकित्‍सा परामर्श और यूनानी उत्पाद उपलब्‍ध कराये जायेंगे। हमदर्द मोबाइल हेल्‍थ वैन का शुभारंभ राष्ट्रीय राजधानी से किया गया है और खासकर सर्दियों के इस मौसम में इससे होने वाले फायदों को खूब सराहा गया है। यह वैन दिल्‍ली के अलावा गाजियाबाद और नोएडा सहित प्रमुख शहरों में जायेगी। हमदर्द लैबोरेटरीज (औषधि इकाई) के अध्यक्ष अब्‍दुल मजीद ने सोमवार को कहा , “हमारे वेलनेस सेंटर सभी लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा उपलब्‍ध कराने के लिये बनाये गये हैं। हमारी दवाइयां सस्‍ती हैं और प्राकृतिक हैं, जिनका कोई साइड इफेक्‍ट नहीं है।” इस पहल पर हमदर्द लैबोरेटरीज (मेडिसिन) की मुख्य विपणन अधिकारी सुमन वर्मा ने कहा, “इस मुश्किल वक्‍त में यह बहुत जरूरी है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को सेहतमंद जीवनशैली और संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य के महत्‍व के बारे में बताया जाये। हमारा ‘हेल्‍दी इंडिया,हमदर्द इंडिया’ अभियान और मोबाइल वैन पहल से हतमंद रहने के लक्ष्‍य को पूरा करने के लिये काफी सोच-समझकर तैयार किया गया है। नयी दिल्‍ली में लोगों से इतनी अच्‍छी प्रतिक्रिया मिलने और उनकी जोरदार भागीदारी देखकर हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमें इस बात का पूरा भरोसा है कि हम लक्षित शहरों में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक सही जानकारी को प्रभावी रूप में पहुंचा पायेंगे।” इस अभियान के तहत हमदर्द लैबोरेटरीज ने विशेषज्ञों से लैस एक हेल्‍थ वैन तैयार की है ताकि लोगों को मुफ्त में परामर्श के साथ उनके आजमाये हुए और प्रमाणित इम्‍युनिटी बूस्टिंग प्रोडक्‍ट्स बांटे जा सके। इन प्रोडक्‍ट्स में जोशीना और सुआलिन सैशे का मुफ्त वितरण शामिल है। यह पहल बड़े पैमाने पर लोगों को संपूर्ण सेहत के बारे में शिक्षित करने की हमदर्द की प्रतिबद्धता साबित करती है। साथ ही कोविड-19 के बाद दुनिया में लोगों के लिये सबसे महत्‍वपूर्ण चीज मजबूत इम्‍यून सिस्‍टम के बारे में जागरूक करने के उनके वादे को दर्शाता है। हमदर्द लैबोरेटरीज के पास इम्‍युनिटी बूस्‍टर्स का एक प्रमाणिक पोर्टफोलियो है जैसे, खुल्‍जुम, जोशीना, जोशंदा, इम्‍युटोन, इनफुंजा और च्‍यवनप्राश। ये सभी प्रोडक्‍ट्स प्राकृतिक चीजों/जड़ी-बूटियों से तैयार किये गये हैं, जोकि बुखार, सर्दी और खांसी जैसे विभिन्‍न एंटीमाइक्रोबियल इंफेक्‍शन से लड़ने के लिये प्रभावी हैं। विभिन्‍न ई-कॉमर्स साइट्स- अमेज़न, हेल्‍थमग और 1एमजी पर इम्‍युनिटी बूस्‍टर्स और रेस्पिरेटरी हेल्‍थकेयर प्रोडक्‍ट्स की विशाल श्रृंखला उपलब्‍ध है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles