26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

बलरामपुरः कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा

बलरामपुर 28 दिसम्बर(वार्ता)उत्तर प्रदेश मे बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र मे धारा 144 और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर भीड एकत्र करने के मामले मे पुलिस ने आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम )के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली सहित छह नामजद और 70 से 80 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस उपाधीक्षक राधारमण सिंह ने सोमवार को यहां कहा कि उतरौला नगर के एक होटल मे बिना अनुमति भीड एकत्र करने के मामले मे एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली,पार्टी के प्रत्याशी अब्दुल मन्नान,जिला अध्यक्ष नूरूद्दीन,इरफान,शाहिद और होटल मैनेजर मुजीब खान सहित 70 से 80 अज्ञात के विरूद्ध पुलिस ने धारा 144 तथा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। उन्होने कहा कि एआईएमआईएम ने रविवार को एक निजी होटल मे प्रेसवार्ता के नाम पर पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओ की भारी भीड एकत्र की थी जिसकी अनुमति नही ली गई थी। भीड के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन का मामला सामने आने पर मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles