26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

वीडियो- राकेश टिकैत को जान का ख़तरा, मिली धमकी।

मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को शनिवार देर शाम को फोन पर जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया। यह धमकी काॅल शाम चार बजकर 50 मिनट पर आना बताया जा रहा है। जिसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। भाकियू प्रवक्ता के सहायक अर्जुन बालियान ने कौशाम्बी थाने में तहरीर दी है और राकेश टिकैत को सुरक्षा देने की मांग की।

सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करके सर्विलांस टीम गठित कर दी गई है। यह टीम मामले की जांच में लगी है।

बताया जा रहा है कि बिहार से एक फोन आया और राकेश टिकैत को बोला कि कितने हथियार भिजवाने हैं, उस पर राकेश टिकैत ने साफ तौर पर कहा कि हथियारों की जरूरत नहीं है, तो उधर से कहा गया कि तुम्हें जान से मारने की तैयारी है, इसलिए तुम्हें जितने हथियार चाहिए, उतने मंगवा लो, लेकिन तुम्हें जान से मारने की पूरी तैयारी है। इस पूरे प्रकरण पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सहायक अर्जुन बालियान ने कौशांबी थाने में तहरीर दी है, जिस के संबंध में पुलिस टीम लगा दी गई है और सर्विलांस के जरिए पूरी कार्यवाही की जा रही है और उस फोन नंबर के संबंध में जांच की  जा रही है ताकि पूरे मामले की गहनता से जांच हो सके और धमकी देने वाले शख्स को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles