26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

आमजन की समस्याओं को पत्रकारों ने रखा डीएम, एसएसपी के समक्ष

मुजफ्फरनगर, 26 दिसम्बर (सूवि)। डीएम सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस एंव जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण स बन्ध स्थापित करने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे सबसे पहले गत बैठक के बिन्दुओ पर हुई कार्यवाही पर चर्चा हुई।

डीएम ने कहा कि पत्रकारो की सभी समस्याओं का यथा सम्भव निस्तारण एवं सुझाव उनकी प्राथमिकता में है। बैठक में जिला स्तरीय स्थायी समिति के सदस्य अनुज मुदगल ने कहा कि जनपद में बढ़ रहे फर्जी पत्रकारो पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है, जिस पर बैठक में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सुझाव पर पुलिस एवं पत्रकारो की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाने पर सहमति बनी, ताकि फर्जी लोगो का चिन्हित करके कार्यवाही की जा सके।

समिति सदस्य अंकुर दुआ ने शहर में हो रहे अतिक्रमण को हटाने, ई-रिक्शा के रिहायशी इलाको में घूमने पर पांबदी लगाये जाने की बात कही। डीएम ने कहा कि समिति सदस्य शीघ्र ही क्षेत्रो को चिन्हित कर उनकी स्थानों की सूची लिखित में उपलब्ध करा दे, ताकि संबंधित क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जाये तथा ई-रिक्शा के रूट भी तय कराये जायेंगें। समिति सदस्य रोहिताश्व वर्मा ने फर्जी पुलिस व प्रेस लिखे वाहनों की जांच कराये जाने की मांग की तथा भोपा रोड पर सुुुुबह के समय ओवर लोड वाहनो के जाम से निजात दिलाने की मांग की, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भोपा रोड पर डयूटी लगाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से कराई जायेगी। सदस्य कुलदीप त्यागी ने ओवर लोड गन्ना वाहनों पर अंकुश व वाहनो में रिफलेक्टर लगाये जाने की बात कही। डीएम ने कहा कि पुलिस व प्रेस लिखे वाहनों व फर्जी पत्रकारों के विरूद्व कार्यवाही के लिए स्थायी समिति के सदस्यों सहित कमेटी का गठन किया जाये, ताकि चैंकिंग के दौरान आवश्यकता पड़ने पर समिति के सदस्यों को रोटेशनली मदद ली जा सके। डीएम ने कहा कि पुलिस-प्रशासन व पत्रकारों को आपसी समन्वय से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की पुलिस या प्रशासन से जो भी समस्याएं है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जायेगा। किया जायेंगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही जनपद में संयुक्त अभियान चलाकार फर्जी पत्रकारो पर शिंकजा कसा जायेगा ताकि मूल पत्रकार अपना काम सही तरीके से कर सके। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, जिला स्तरीय स्थायी समिति के सदस्य अनुज मुद्गल, अंकुर दुआ, कुलदीप त्यागी व रोहिताश्व वर्मा, संयोजक सदस्य अनमोल त्यागी मौजूद रहे। इसके पूर्व जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड स्टॉफ व अधिकारियो के साथ कोविड संक्रमण के रोकथान हेतु समीक्षा की गई तत्पश्चात जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली व सिविल लाईन में जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया।।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles