26.3 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः किसान आंदोलन के समर्थन आखिर क्या बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पढ़िए पूरी खबर

नयी दिल्ली 26 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कृषि विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ किसान करीब एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं और उनके आंदोलन को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसान की बात जब तक नहीं सुनी नहीं जाती वे लौटने वाले नहीं है। श्री गांधी ने ट्वीट किया , “ मिट्टी का कण-कण गूंज रहा है, सरकार को सुनना पड़ेगा।” कांग्रेस नेता ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें किसान आंदोलन की विभिन्न झलकियां भी दिखाते हुए आंदोलनरत किसान कह रहे हैं कि सरकार को उनकी बात सुननी ही पड़ेगी और वे मांगे माने जाने तक आंदोलन खत्म नहीं करेंगे ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles