19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

जम्मू-कश्मीरः त्राल में आतंकवादी गिरफ्तार, ग्रेनेड बरामद

श्रीनगर, 25 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के त्राल में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक ग्रेनेड बरामद किया। इसके साथ ही पुलवामा में बुधवार से सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किये गये आतंकवादियों की संख्या 11 हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस, 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 180 बटालियन ने शुक्रवार को त्राल के सैयदाबाद गांव में एक आवास में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक आतंकवादी आमिर अशरफ खान को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया जो उसके घर के परिसर में एक प्लास्टिक के जार में छुपाकर रखा गया था।” उन्होंने कहा, “कानून की संबंधित धाराओं के तहत कोई मामला 109/2020 की एफआईआर पुलिस स्टेशन त्राल में आतंकवादी सहयोगी के खिलाफ पंजीकृत नहीं है।” गौरतलब है कि पुलवामा के ग्राम डडसरा और लारमोहा में अल-बद्र आतंकवादी संगठन के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किये जाने के एक दिन बाद यह गिरफ्तारी हुई है। सुरक्षा बलों ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। ये आतंकवादी कथित तौर पर ग्रेनेड हमले करने, धमकी के पोस्टर चिपकाने और पुलवामा के त्राल और अनंतनाग के संगम में आतंकवादियों को रसद मुहैया करने में शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles