मुजफ्फरनगर, 24 दिसंबर (बु.)। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश के विद्यालय करीब 9 माह से बंद थे। अभी हाल ही में करीब एक माह पहले राज्य सरकार द्वारा कक्षा 9 से ग्रेजुएट तक के सभी विद्यालय खोलने के आदेश दिए थे लेकिन जूनियर स्तर के स्कूल अभी भी बंद है। जिसके चलते स्कूल के छात्र तो परेशान है ही इसी के साथ-साथ स्कूल के प्रबंधक और निदेशक भी परेशान है। जिसके चलते जनपद मुजफ्फरनगर के प्राइमरी व जूनियर स्तर के विद्यालय खोले जाने को लेकर मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया है। विद्यालय के प्रबंधको और समस्त स्टाफ का कहना है की लॉकडाउन के कारण कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद होने के कारण छात्रों और विद्यालय के प्रबंधक, समस्त स्टाफ को आर्थिव व मानसिक रुप से काफी परेशानियां हो रही है। उनका कहना है की यदि यही स्थिति बनी रही तो वह लोग आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।



