दिल्ली, 24 दिसंबर (बु.)। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को 2 करोड़ हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंप गया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया था। हालांकि करीब आधे घंटे मंदिर मार्ग थाने में हिरासत में रखने के बाद उन्हे छोड़ दिया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की सरकार किसानों के पेट पर लात मार रही है और उनका कर्तव्य है कि वह किसानों के साथ खड़े रहें इसलिए वह लोग अपना कर्तव्य निभाएंगे। आपको बता दे की राहुल गांधी और सिर्फ दो नेताओं को ही राष्ट्रपति भवन जाने की अनुमति मिली थी। मार्च की इजाजत ना मिलने के कारण जनपथ के बाहर कई कांग्रेसी नेता धरने पर बैठ गए। जिसके चलते कांग्रेस दफ्तर के आसपास दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लगा दी। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘जवान किसान का बेटा होता है, जो किसानों की आवाज ठुकरा रहा है और अपनी जिद्द पर अड़ा हुआ है जबकि देश का अन्नदाता बाहर ठंड में बैठा है तो उस सरकार के दिल में जवान और किसान के लिए क्या आदर है। वह सिर्फ अपनी राजनीति और अपने पूंजीपति मित्रों का आदर करते है?’



