19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

प्रयागराजः अज्ञात कारणों के चलते की गई किशोर की हत्या

प्रयागराज,24 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कौंधियारा क्षेत्र में किशोर की हत्या से क्षेत्र में हडकंप मच गया।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि कौंधियारा थाना क्षेत्र के बडग़ोहना कला गांव निवासी गुलाब बिंद का पुत्र अमन (14) और पुत्री जानकी बुधवार की रात खाना खाकर अपने अपने कमरे सोने चले गये थे। आज सुबह जानकी भाई के कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर गई। कमरे के अंदर भाई का खून से लथपथ चारपाई पर शव पड़ा देख चीख पड़ी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होने बताया कि पुलिस ने लोगों से जानकारी करने के बाद अमन की बहन जानकी से अलग से पूछताछ की। इस सिलिसले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कई बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles