19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

संभलः कार और पिकअप की जोरदार टक्कर, हादसे में 2 की मौत 4 घायल

संभल, 24 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संभल जिले के नखासा क्षेत्र में पिकअप वाहन की टक्कर से कार सवार दो बहनो की मृत्यु हो गयी जबकि एक मासूम समेत चार लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि रायसत्ती निवासी शुभान बीती देर रात परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे कि संभल हसनपुर मार्ग पर ग्राम कुकराबली के निकट एक पिकअप वाहन ने साइड से कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में शुभान की बहिन इकरा(25) और फुफेरी बहिन सिबली(23) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शुभान और उसकी पत्नी तलत तथा तीन बर्ष का मासूम बालक माबिया घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को संभल के अस्पताल में पहुँचाया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles