19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः कोविड टीकाकरण कब शुरू करेगी सरकारः राहुल

नयी दिल्ली 23 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि दुनिया के कई देशों में कोविड महामारी का कहर रोकने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है और अब तक लाखों लोगो को यह टीका लग चुका है लेकिन हमारे यहां इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया गया है। श्री गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा सवाल किया कि दुनिया में अब तक 23 लाख लोगों को यह टीका लग चुका है इसलिए वह (श्री मोदी) बताएं कि भारत में कोविड के खिलाफ टीकाकरण कब शुरू किया जाएगा। श्री गांधी ने ट्वीट कर श्री मोदी से सवाल किया, “ दुनिया में अब तक 23 लाख लोगों को कोविड का टीका लग चुका है। चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस में यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोदी जी , बताएं भारत का नंबर कब आएगा।” इसके साथ ही उन्होंने एक ग्राफ भी पोस्ट किया है जिसमें बताया गया है कि चीन में अब तक सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। दूसरे स्थान पर अमेरिका तथा ब्रिटेन के बाद चौथे स्थान पर रूस है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles