19.7 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः कांग्रेस ने कृषि कानूनों को वापस लेने की सरकार से की मांग

नयी दिल्ली 23 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंदोलन कर रहे किसानों की मांग पूरी कर कृषि संबंधी तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री से सत्ता का अहंकार छोड़कर किसानों की मांग पर हठधर्मिता नहीं करने का आग्रह किया और कहा कि आंदोलनकारी किसान अपने घरों को लौटे इसलिए उनकी मांग पर सकारात्मक विचार किया जाना जरूरी है। श्री सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “ किसान नहीं तो अन्न नहीं। किसान देश की आत्मा है, अन्नदाता है। मोदी जी, अहंकार को त्यागिए, किसानों की मांग मानकर तीनों काले कानूनों को वापस लीजिए।”
उन्होंने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ पर देश के सभी अन्नदाताओं को सादर वंदन। किसान दिवस।”

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles