17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दर्शकों के बिना खेलना ट्रेनिंग सत्र जैसाः मैसी

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के अर्जेंटीनाई खिलाड़ी लियोनल मैसी ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण दर्शकों के बिना खेलना भयावह और ट्रेनिंग सत्र जैसा है। कोरोना वायरस के कारण एहितायतन करीबन सभी खेलों में स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी पर प्रतिबंध लगा हुआ है और मुकाबले दर्शकों के बिना आयोजित किए जा रहे हैं। ला लीगा के पिछले सत्र में शीर्ष स्कोरर रहने पर पिचिचि अवॉर्ड मिलने के बाद बार्सिलोना के कप्तान मैसी ने कहा, “दर्शकों के बिना खेलना भयावह है और इससे काफी अजीब लगता है। यह सच है कि ऐसे में माहौल में खेलना कठिन है और इससे प्रदर्शन पर असर पड़ता है।” उन्होंने कहा, “इस महामारी से फुटबॉल पर काफी असर पर पड़ा है और इसने खेल को बदल कर रख दिया है। आप इसे मुकाबलों में भी देख सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह महामारी जल्द खत्म हो तथा स्टेडियम में दर्शक वापस आएं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles