17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

बुलंदशहर में हत्या के जुर्म में पांच सगे भाईयों को आजीवन कारावास

बुलंदशहर 22 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की जिला जज न्यायालय ने चार साल पहले एक युवक की तेज धार वाले हथियार से हत्या करने के जुर्म में उसी गाँव के पांच सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अभियोजन पक्ष ने आज यहां कहा कि चार साल पहले अरनिया थाने के जाता गाँव में आपसी रंजिश के चलते विनीत की देबू, सतीश,भागीरथ, पूना और भानू ने तेज धार वाले हथियार से हत्या कर दी थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने पांचो भाइयों को जेल भेज दिया। मुकदमें की सुनवाई जिला जज अजय किशन की विशेष कोर्ट मे हुई । जिला जज ने आज पांचो भाईयों को आजीवन कारावास और 25-25 हजार का जुर्माना किया ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles