17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरगनरः तीसरी आंख की नजर में रहेंगे अब कबाड़ी

 

  • एसएसपी अभिषेक यादव ने मिलन मार्किट और मिनाक्षी चौक का किया निरीक्षण
  • कबाड़ियों की दुकानों पर आने वाले वाहनों पर पुलिस रखेगी नजर
  • पहली बार सक्रिय नजर आई पुलिस
  • बरसों से चल रहा है चोरी के वाहनों को काटने का गोरखधंधा
  • पुलिस ने शनिवार को किया था चोरी के वाहनों को काटने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मुजफ्फरनगर, 22 दिसंबर(बु)। शहर के कबाड़ी अब तीसरी आंख की नजर में रहेंगे। चोरी के वाहनों को काटने के खेल को रोकने को पुलिस कबाड़ी बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सोमवार को पुलिस बल के साथ मिलन मार्केट और मीनाक्षी चौक का स्थलीय निरीक्षण किया। इन्हीं दोनों स्थानों पर कारों और दुपहिया वाहनों को बड़े पैमाने पर काटा जाता है। क्राइम ब्रांच और शहर कोतवाली पुलिस ने पिछले शनिवार को छह कबाड़ी को गिरफ्तार कर चोरी के वाहनों को काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। यह लोग दिल्ली के एनसीआर क्षेत्र से चोरी हुई कारों को मिलन मार्केट में लाकर उनका एक-एक पुर्जा अलग कर देते थे जिन्हें बाद में बेच दिया जाता था। वैसे यह गोरखधंधा नया नहीं है। दरअसल शहर में बरसों से चोरी के वाहनों को काटने का धंधा चल रहा है। बीच में कई बार पुलिस पर भी कबाड़ीओ का संरक्षण देने का आरोप लगे हैं। वहीं कबाड़ियों पर शिकंजा कसने पर पहली बार पुलिस सख्त नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खुद मिलन मार्केट में जाकर कबाड़ी बाजार का अवलोकन किया। उन्होंने कैमरा लगाने के निर्देश दिए ताकि कंट्रोल रूम से यहां आने वाले वाहनों की निगरानी की जा सके। आने वाले वाहनों को लेकर कबाड़ी से जानकारी ली जाएगी ताकि मिलन मार्केट में चोरी के कारों को काटने की खेल पर अंकुश लगाया जा सके। मीनाक्षी चौक पर भी पुलिस की तैयारी में है ताकि कबाड़ियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहनों को काटने की शिकायतें मिलती है कबाड़ी के यहां आने वाले प्रत्येक वाहन का रिकॉर्ड होगा। ऐसे में चोरी के वाहन काटने वाले कबाड़ी झूठ नहीं बोल पाएंगे। पुलिस के सीसीटीवी कैमरे लगाने के फैसले से कब ऑडियो में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि काफी कबाड़ी इसी गोरखधंधे में दिन रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles