17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मायावती ने की तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग

लखनऊ 19 दिसम्बर(वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पिछले जून में पारित तीनों कृषि कानून को वापस लिये जाने की मांग की है । बसपा प्रमुख ने आज ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार को हठधर्मिता छोड़ आंदोलनरत किसानों की बात मान लेनी चाहिये और कृषि कानून को वापस ले लेना चाहिये ।बसपा यही मांग करती है ।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल बिन्दुवार कानून को किसानों के हित में बताया था और यह भी कहा था कि पूर्व की सरकार इसे लागू करना चाहती थी लेकिन लागू करने में असफल रही थी ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles