मुजफ्फरनगर,19 दिसंबर(बु.)। जनपद में कोरोना संक्रमण का कहर तमाम प्रयासों और जागरूकता ओं के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में कई दिनों तक कोरोना संक्रमितों की संख्या कम आने से जो जनपद के लोगों ने राहत की सांस ली थी। शुक्रवार को फिर उसमें बढ़ोतरी हुई। इस दौरान मुजफ्फरनगर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ कोरोना के 40 नई पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने इस दौरान 40 संक्रमित ओं को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज करने का दावा किया है। जनपद में वर्तमान में 440 एक्टिव के शव के साथ ही मृतकों की संख्या का आंकड़ा 98 तक पहुंच गया है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जनपद में आज भी एक बुजुर्ग की मौत के साथ 40 नई कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी 65 वर्षीय मुकेश चंद गर्ग की शुक्रवार को कोरोना के चलते गाजियाबाद के हॉस्पिटल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुकेश चंद को टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। जिन्हें पहले मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया गया था जहां उनकी तबीयत गंभीर होने पर गाजियाबाद के हॉस्पिटल में 7 दिसंबर को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरटीपीसीआर की मिली 815 जांच रिपोर्ट में 10 कोरोना पॉजिटिव और शेष 805 रिपोर्ट निगेटिव मिली।उन्होंने बताया कि जनपद में मिले 40 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 27 रैपिड एंटीजन टेस्ट, दो प्राइवेट लैब एवं अन्य जनपद से संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में 7642 संक्रमितों में से 7104 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अब जनपद नहीं 440 एकटिव केस रह गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में मिले 40 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में पटेल नगर,रामपुर से पांच, खालापार शहाबुद्दीनपुर से 22 एवं नगर के लक्ष्मण विहार, इंदिरा कॉलोनी, सुमन विहार, घासमंडी, जैन मिलन विहार, संजय मार्ग, नई मंडी, साउथ सिविल लाइन, पुलिस लाइन, अवध विहार, ए टू जेड और शांति नगर, भगत सिंह रोड से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिला है। उन्होंने बताया कि जनपद में मिले अन्य संक्रमितों में बामनहेडी, निरगाजनी, ताजपुर, धनसैनी बघरा, कवाल, खोकनी, शुगर मिल खतौली व मीरापुर खुर्द से भी 1-1 नया कोरोना पॉजिटिव मिला है।




