17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुजफ्फरनगरः जिलाधिकारी के साथ सेल्फियां लेने से खुद को नहीं रोक पाए किन्नर

मुजफ्फरनगर,19 दिसंबर(बु.)। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सशक्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा आज किन्नरों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी की बैठक में डीएम ने किन्नरों को शिक्षा पर जोर देते हुए उन्हें पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं बैठक खत्म होने के बाद किन्नर अपने आप को नहीं रोक पाए और डीएम के साथ खूब सेल्फी ली। डीएम ने भी इंसानियत के नाते उनके साथ जमकर सेल्फी कराई। अपने चिर-परिचित अंदाज में किसी किन्नर ने डीएम के हाथों में हाथ डालकर सेल्फी ली तो किसी ने उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। डीएम के साथ सेल्फी लेते हुए किन्नर भी प्रफुल्लित दिखाई दिए और डीएम की प्रशंसा की। किन्नरों का कहना था कि वास्तव में जिले की अधिकारी मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखती है तभी उन्होंने किन्नरों के साथ सेल्फी लेने से कोई इनकार नहीं किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी के कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी ली मगर जिलाधिकारी ने उनसे जरा भी परहेज नहीं किया और बड़ी प्रसन्नता के साथ सेल्फी ली। डीएम द्वारा बुलाई गई किन्नरों की बैठक आज चर्चा का विषय बनी रही। इस बात की भी तारीफ की कि आज से पहले किसी भी किन्नर को इतना सम्मान नहीं दिया गया। आज डीएम के साथ बैठक में भाग लेकर उन्हें गौरव का अनुभव हो रहा है अन्यथा इतने बड़े अधिकारी कभी हमारे साथ बैठक लेते कम देखे हैं। कुल मिलाकर शुक्रवार को डीएम द्वारा बुलाई गई बैठक से किन्नर समाज प्रसन्न दिखाई दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles