17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमों को लेकर ममता सरकार को नोटिस, पढ़िए पूरी खबर

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमों के सिलसिले में शुक्रवार को राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।
न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने भाजपा नेताओं – अर्जुन सिंह, सौरभ सिंह, प्रणव कुमार सिंह और कैलाश विजयवर्गीय- की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। न्यायालय ने भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी तथा मामले की सुनवाई अगले माह के लिए स्थगित कर दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles