17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः प्रदर्शन कर रहे किसानों पर नही पड़ रहा कड़ाके ठंड का कोई असर

दिल्ली, 18 दिसंबर (बु.)। सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन लगातार 23वें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों पर इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड का कोई असर नही पड़ रहा है। किसानों का आंदोलन भीषण सर्दी में भई लगातार जारी है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को झटीकरा बॉर्डर केवल दोपहिया और पैदल यात्रियों के लिए खुला है। दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाला चिल्ला बॉर्डर का एक हिस्सा यातायात के लिए खुला है, हालांकि नोएडा से दिल्ली के लिए दूसरा हिस्सा बंद है। वहीं, नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन और रास्ते बंद किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि किसानों के आंदोलन को बिना बाधा जारी रखने की इजाजत दी जानी चाहिए और यह अदालत इसमें दखल नहीं देगी, क्योंकि विरोध करने का अधिकार मौलिक अधिकार है। अदालत ने सिर्फ एक ही चेतावनी दी कि किसानों या पुलिस की तरफ से शांति भंग नहीं होनी चाहिए। अदालत ने कहा कि किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन इससे दूसरों के आने-जाने और खानपान की जरूरी वस्तुएं हासिल करने का मौलिक अधिकार बाधित नहीं होना चाहिए। प्रदर्शन करने के अधिकार का मतलब पूरे शहर की नाकाबंदी नहीं है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles