17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः जामा मस्जिद इलाके में आमलेट खाने के दौरान हुए झगड़े में युवक को मारी गोली

दिल्ली, 18 दिसंबर (बु.)। जामा मस्जिद इलाके में बुधवार की आधी रात बाद बदमाशों ने आमेलट खाने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक को गोली मार दी। संयोग से गोली पी़ड़ित की जांघ में लगी। बाद में घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने हवा में भी गोलियां चलाई। जिससे इलाके में दशहत फैल गई। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक नफीस परिवार के साथ पुरानी दिल्ली के गंज मीर खान इलाके में रहते हैं। वह छोटे-मोटे काम करते हैं। बुधवार की आधी रात वे आमलेट खाने जामा मस्जिद इलाके के चितली कब्र चौक पर गए थे। आमलेट लेने के दौरान उनकी वहां मौजूद सिद्धू नाम के शख्स से कहासुनी हो गई। बाद में बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट होता देख वहां मौजूद लोगों ने उस वक्त दोनों को अलग कर सिद्धू को वहां से घर भेज दिया। उधर नफीस आमलेट खाकर घर लौटने लगे। तभी रात करीब सवा दो बजे अपने दो साथियों के साथ सिद्धू ने नफीस को घेर लिया। हथियार निकाल पहले तो उन्होंने हवा में गोलियां चलाई। बाद में पिस्टल युवक पर तान दी। हथियार देख नफीस वहां से भागे तभी सिद्धू ने उसे गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दे घायल नफीस को तुरंत आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रंजिश के कारण बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपितों की पहचान कर ली गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles