17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः इंडीविजुअल वर्ल्ड कप में अंशु को रजत पदक से करना पड़ा संतोष

नयी दिल्ली 17 दिसंबर (वार्ता) सर्बिया के बेलग्राद में चल रहे 2020 इंडीविजुअल कुश्ती वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक को खिताबी मुकाबले में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंशु मलिक ने क्वालिफिकेशन राउंड में अज़रबैजान रेसलर एलोना कोलेनिस को 4-2 अंकों से हराया था। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने जर्मनी की रेसलर लौरा मर्टेंस को 3-1 अंकों से हराया और सेमीफ़ाइनल में पहुंच गईं। सेमीफाइनल राउंड में उन्होंने रूसी पहलवान वेरोनिका चुमिकोवा को 7-4 अंकों से हराया और फाइनल में पहुंची। गोल्ड मेडल मुकाबले में वह मेसेडोनियन पहलवान अनातसिया निकिता से भिड़ी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles