17.5 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

देहरादूनः आगामी कुंभ मेले की सुरक्षा के दृष्टि के लिए तैयारियों में जुटा प्रशासन

देहरादून, 17 दिसंबर (बु.)। 2021 में लगने वाले कुंभ मेले की तैयारियों में प्रशासन पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते कुंभ मेले की सुरक्षा की दृष्टि के लिए त्रिवेणीघाट पर रहने वाले साधु बाबाओं का पुलिस ने सत्यापन किया। उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा देहरादून के कुशल पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय क्षेत्राधिकारी के निर्देशानुसार पर्यवेक्षण में अपराधी की रोकथाम एवं आगामी कुंभ मेले की सुरक्षा की दृष्टि के लिए त्रिवेणी घाट परिसर में रहने वाले साधु बाबाओं के सत्यापन की कार्यवाही की गई।

जिसके चलते सत्यापन के दौरान त्रिवेणी घाट क्षेत्र के निवासरत सभी साधु बाबाओं को घाट परिसर में ही एकत्रित किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा आधार कार्ड एवं अन्य आईडी कार्ड नंबर चेक कर सत्यापन की कार्रवाई की गई। सत्यापन के दौरान 165 साधु बाबाओं का सत्यापन किया गया। जिन्हें इनके मूल निवास स्थान पर सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार की संदिग्ध साधुओं के सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। ताकि कुंभ मेले में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान की जा सके और कुंभ मेले में कोई अनहोनी ना हो।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles