यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में अज्ञात कारणों के चलते एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जिसके चलते झोपड़ी में सो रहा एक अधेड़ व्यक्ति और जानवर भी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जलकर खाक हो गई।

दरअसल पूरा मामला नई मण्डी थाना क्षेत्र के शांति कुंज कॉलोनी का है जहां आज सुबह अचानक ही शांतिकुंज निवासी हरपाल की झोपड़ी में आग लग गई जिसके चलते झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग वह जानवर आग की चपेट में आ गए।आग के चलते जहां झोपड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई वही बुजुर्ग काफी हद तक झुलस गए और झोपड़ी में बंद एक जानवर भी आग की चपेट में आने से काफी झुलस गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति गरीब इंसान है और इस काड़ाके की ठंड़ में अब वह कहां रात गुजारेगा क्योकी झोपड़ी पूरी तरह से जल गई है। जिसके चलते क्षेत्रीय लोग बुजुर्ग की मदद के लिए भी शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।




