हरियाणा, 16 दिसंबर(बु.)। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी सड़क हादसे रूकने का नीम नही ले रहा है। आए दिन सड़क हादसों में हजारों लोगों की जान जा रही है। तेज रफ्तार के कारण हो रहे सड़क होदसों में ना जाने कितनों के परिवार का चिराग बुझ जाता है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के सिरसा से सामने आया है। जहां सिरसा में बीती रात जिले में दो अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। पहली घटना में नेशनल हाइवे नंबर नौ पर गांव मोरीवाला के पास खराब खड़े केंटर से टकराने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अरूण यादव झारखंड का रहने वाला था। रात को वह सिरसा से आ रहा था। सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में डिंग थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर दूसरी घटना में डबवाली में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव शेरगढ़ निवासी युवक विक्की की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दूसरे युवक सुरेंद्र को गंभीर चोटें आई है। डबवाली में कोर्ट के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने विशेषकर धुंध से बचने के कुछ पहलुओं पर वाहन चालकों को ध्यान देने को कहा है। घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं । कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं ।



