18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः भारत में रह रहे 8 नाइजीरियन गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

दिल्ली, 16 दिसंबर(बु.)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे 8 नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। ये अलग अलग वीजा पर सालों पहले दिल्ली आए थे। वीजा की अवधि खत्म हो जाने पर ये लोग अवैध  तरीके दिल्ली के विभिन्न इलाके में छिप कर रहे। फिलहाल ये सभी छतरपुर में एक ही मकान  में इकट्ठे रह रहे थे। इनके खिलाफ विदेशी अधिनियम आदि कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। क्राइम ब्रांच इसने आपराधिक मामले में शामिल होने की भी जांच कर रही है। अधिकतर नाईजीरियाई नागरिक ड्रग आदि के धंधे में लिप्त होते हैं। डीसीपी राकेश पावरिया के मुताबिक गिरफ्तार किए गए नाइजीरियन के नाम केने चूक वू डेविड विलियम , इजू चुक्वू, एडविन, एविले ले फ्रैंक, अर्नेस्ट चूक वुमा, अचेन्ना, अकपिया, नाई मेका गोस पोल है। ये सभी 2012 ,  2016 और 2018 के दौरान स्टूडेंट वीजा, मेडिकल वीजा और बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। वीजा की अवधि खत्म हो जाने पर ये वापस अपने देश ना जाकर अवैध तरीके से दिल्ली में ही रहने लगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles