18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सामने आए 1,617 मामले

दिल्ली, 16 दिसंबर(बु.)। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 85,105 सैंपल की कोरोना जांच की गई। इसके बावजूद 1,617 नए मामले सामने आए। इससे संक्रमण दर घटकर दो फीसद से भी नीचे 1.90 फीसद पर आ गई है। इससे पहले चार दिसंबर को एक दिन में 85,003 सैंपल की जांच हुई थी, तब कोरोना के 4,067 मामले आए थे। पिछले 24 घंटे में 2,343 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 41 मरीजों की मौत हो गई। पिछले 10 दिनों में कोरोना से मृत्यु दर 2.59 फीसद रही है जो एक दिन पहले 2.54 फीसद थी। कोरोना संक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक की मृत्यु दर 1.66 फीसद है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles