18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः रोडम नरसिम्हा के निधन पर PM मोदी ने किया शोक वयक्त

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाने-माने एयरोस्पेस वैज्ञानिक पद्म विभूषण रोडम नरसिम्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने मंगलवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, “ श्री रोडम नरसिम्हा भारत की ज्ञान और जांच परंपरा के प्रतीक थे। वह एक असाधारण वैज्ञानिक थे जिन्होंने देश की प्रगति के लिए विज्ञान और आविष्कार की ताकत का लाभ उठाया। उनके निधन से दुख पहुंचा है । उनके परिजनों तथा मित्रों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।” श्री नरसिम्हा का सोमवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles