नयी दिल्ली,15 दिसम्बर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को देश के पहले उपप्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 70 वीं पुण्यतिथि पर नमन किया है।
श्री नड्डा ने ट्वीट कर कहा, “ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले स्वतंत्र भारत के शिल्पी ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत् शत् नमन। सरदार पटेल जी की नि:स्वार्थ देशभक्ति और दृढ़ संकल्प-शक्ति हम सभी के लिए प्रेरणीय है।” सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय श्री वल्लभ भाई पटेल देश के पहले उप-प्रधानमंत्री थे। उनकी मृत्यु 15 दिसंबर 1950 को मुम्बई में हुई थी।



