18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः देशभर में की गई कोरोना के आठ लाख से अधिक सैंपल की जांच

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले 24 घंटे के दौरान साढ़े आठ लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 13 दिसंबर को देशभर में 8,55,157 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 15 करोड़ के पार 15,45,66,990 हो गयी है। इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 2,242 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27,071 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 98,84,100 हो गयी है हालांकि, 13 दिसंबर को 30,695 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 336 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 3,960 की गिरावट आयी है। देश भर में इस समय संक्रमण के 3,52,586 सक्रिय मामले हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles