18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मेरठः स्वच्छता पर समाज को जागरूक कर रहीं NCC कैडेट्स

मेरठ, 14 दिसंबर(बु.)। घर से समाज तक हर किसी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चला रखा है। इस अभियान के अंतर्गत सोमवार को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुआ की एनसीसी कैडेट्स ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज साहनी व प्रशासनिक अधिकारी मेजर मीनू तोमर के मार्गदर्शन में लेफ्टिनेंट सरिता चौधरी की अगुवाई में स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें निबंध प्रतियोगिता और ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर, ड्राइंग, स्लोगन व निबंध के माध्यम से अपने घर, कॉलेज, पड़ोसी, समाज व शहर को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के संदेश दिए। लेफ्टिनेंट सरिता चौधरी ने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि सफाई केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह घर समाज समुदाय और देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हमें कसम खानी चाहिए कि न तो हम स्वयं गंदगी फैलाएंगे और न ही किसी को फैलाने देंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन रणवीर सिंह, लेफ्टिनेंट अरविंद कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता जीत नारायण भारती सहित अन्य शिक्षकों ने भी कैडेट्स का मनोबल बढ़ाया और स्वच्छता के संदेश को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles