18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः सातवें दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

नयी दिल्ली 14 दिसंबर (वार्ता) देश में पेट्रोल और डीजल के दाम सोमवार को लगातार सातवें दिन स्थिर रहे।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 83.71 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में भी इसकी कीमत 90.34 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। दोनों महानगरों में यह 04 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। चेन्नई में इसकी कीमत 86.51 रुपये और कोलकाता में 85.19 रुपये प्रति लीटर रही। इसी प्रकार डीजल की कीमत मुंबई में सर्वकालिक उच्चतम स्तर मुंबई में 80.51 रुपये पर स्थिर रही। दिल्ली में भी यह 73.87 रुपये, चेन्नई में 79.21 रुपये और कोलकाता में 77.44 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles