18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

मुज़फ्फ़रनगरः मध्यप्रदेश में शहीद हुआ जनपद का एक लाल

मुजफ्फरनगर, 14 दिसंबर(बु.)। जनपद मुजफ्फरनगर का एक ओर लाल आज भारत मां की गोद में हमेशा के लिए सो गया। अपने लाल के शहीद होने की खबर सुनकर पूरा जनपद शोक की लहर में डूब गया। जिसके चलते शहीद के परिजनों के आंसू रूकने का नाम नही ले रहे है जैसे ही लाल के शहीद के होने की खबर मिली तो शहीद के घर जनपद के निवासियों का जमावड़ा लग गया ओर कोई भी अपने आंसू रोक नही पा रहा है।

आपको बता दे कि शहीद विकास सिंघल जनपद के गांव पचेड़ा कलां का निवासी था और शहीद जवान 2010 में CRPF में भर्ती हुआ था।  फिलहाल विकास सिंघल मध्यप्रदेश के छत्तीसगढ़ में CRPF बटालियन 208 में तैनात थे। जहां उनकी कमाण्डेंट की ट्रेनिंग चल रही थी।

 

इसी दौरान उन्हे उनके इलाके में नकस्लियों द्वारा बम लगाने की सूचना मिली। जिसकी सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और आईआरडी बलास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे घायल अवस्था में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज को दौरान घायल जवान विकास सिंघल ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद आज शाम यानि सोमवार की शाम को शहीद विकास का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुचेगा और उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं शहीद के पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही आस-पास के गांव के लोगों का शहीद के घर जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles