18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः जावड़ेकर ने केजरीवाल के उपवास को बताया पाखंड, पढ़िए पूरी खबर

नयी दिल्ली , 14 दिसंबर ( वार्ता ) सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक दिन के उपवास को पाखंड बताया है। श्री जावड़ेकर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा , “ केजरीवाल जी , ये आपका पाखंड है। आपने पंजाब विधानसभा चुनावों में वादा किया था कि जीतने पर कृषि उत्पाद बाज़ार समिति ( एपीएमसी) कानून में संशोधन किया जाएगा। नवम्बर 2020 में आपने दिल्ली में कृषि कानूनों को अधिसूचित भी किया और आज आप उपवास का ढोंग कर रहे हो। यह कुछ और नहीं बल्कि पाखंड ही है। ”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कृषि कानूनो के ख़िलाफ़ किसानों के आंदोलन के समर्थन में सोमवार को एक दिन के उपवास पर हैं । उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और तमाम समर्थकों से भी एक दिन का उपवास रखने की अपील की है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles