18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

सीएम योगी आदित्‍यनाथ सोमवार को पहुंचेगे मेरठ, पूरी कर ली गई सारी तैयारियां

मेरठ, 13 दिसंबर,(बु.)। यूपी के मेरठ में आज सीएम योगी आदित्‍यनाथ आने वाले हैं। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम का काफिला अब बस थोड़ी ही देर में पहुंचने वाला है। सीएम मेरठ में कई योजनाओं का लोकार्पण करने वाले हैं। इस दौरान सीएम योगी कृषि विवि में डिजिटल लाइब्रेरी का भी लोकार्पण करेंगे। विवि परिसर में आयोजित सभा में किसानों और छात्रों को संबोधित करेंगे। सीएम के आने से पूर्व ही कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस के उच्‍च अधिकारी भी मौजूद हैं। सीएम के आने से पहले ही सरदार वल्‍लभ भाई पटेल कृषि विश्‍वविद्यालय में किसानों और लोग पहुंच गए हैं। वहीं विवि में प्रवेश के दौरान ही लोगों की जांच के बाद ही अंदर आने दिया गया है। कोरोना काल के दौरान जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए, दूर दूर बैठने की व्‍यवस्‍था की गई है। मास्‍क पहनना अनिवार्य है। विश्‍वविद्यालय परिसर में सीएम के आने से पहले ही सभी सूरक्षा व्‍यवस्‍थाएं दूरुस्‍थ कर ली गई थी। विवि परिसर में चारों तरफ पुलिस का कड़ा पहरा लगा हुआ है। लोगों के आने जाने के दौरान चेंकिग किया जा रहा है। पुलिस के उच्‍चाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। शहर के डीएम के बालाजी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और सभी व्‍यवस्‍थाओं को देख रहे हैं। विश्‍वविद्यालय परिसर में जैमर लगाया गया है। सीएम के दौरे के दौरान मेरठ में कई संगठन के लोग उनसे मुलाकात कर अपनी समस्‍याओं को रखेंगे। सफाई कर्मचारियों का दल सीएम के सामने अपनी मांगों को रखते हुए, उचित कार्यवाई की मांग करेगा तो वहीं किसान संगठन का एक दल कृषि आंदोलन के संबंध में चर्चा करेगा। 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles