18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

विश्व में कोरोना से दुनियाभर में 7.16 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 7.17 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7.16 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16 लाख 04 हजार 516 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.60 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि करीब 2.98 लाख मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या 98.57 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं 93.57 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.56 लाख रह गये हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,43,019 हो गयी है।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles