18.6 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

वैक्सीन का इंतजार करते-करते विश्व में कोरोना वायरस से 16 लाख लोगों की मौत

न्यूयॉर्क, 12 दिसंबर (वार्ता) विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के टीके के इंतजार के बीच इस महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक 16 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि सात करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 71,401,780 लोग संक्रमित हुए हैं और 16,00,219 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 296,105 मरीजों की मौत हुई है। वहीं भारत में 98 लाख लोगों से अधिक संक्रमित हो चुके हैं जबकि ब्राजील में 68 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles