20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

लखनऊः अज्ञात बदमाशों ने RPF में तैनात दारोगा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

लखनऊ, 9 दिसंबर(बु.)। खबर यूपी की राजधानी दिल्ली से है। जहां आरपीएफ में तैनात एक जवान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह झाड़ियों के बीच उनका खून से लथपथ शव मिला। गोली बायीं ओर सीने पर लगी थी। पुलिस ने मौके से सर्विस पिस्टल, नौ कारतूस और पर्स बरामद की है। वह मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। परिवार दिल्ली बदरपुर में रह रहा था। इंस्पेक्टर आलमबाग ने बताया कि पूरन यहाँ आलमबाग के सरदारी खेड़ा में किराए के मकान में रहते थे। पत्नी और दो बच्चे दिल्ली में रहते हैं। चारबाग में उनकी तैनाती थी। सोमवार को शाम सात बजे से रात 10 बजे की ड्यूटी करने के लिए गए थे। उसके बाद मंगलवार सुबह 10 बजे से उनकी फिर ड्यूटी थी। ड्यूटी पर न पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके फोन किया तो रिंग जा रही थी पर फोन रिसीव नहीं हुआ। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार फोन करते रहें पर कुछ पता न चल सका। इसके बाद विभाग ने ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी। आरपीएफ के कर्मचारियों ने ही सर्विलांस की मदद से पूर्ण की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। लोकेशन के आधार पर ट्रेस करके पुलिस यार्ड के पास पहुंची तो वहां झाड़ियों में खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles