20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

आजमगढ़ः प्रधान पद के भावी उम्मीदवार की गोलियों से भूनकर हत्या

आजमगढ़, 9 दिसंबर(बु.)। खबर यूपी के जनपद आजमगढ़ से है। जहां बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान पद के भावी उम्मीदवार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल पूरा मामला  देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईंंगंज बाजार बताया जा रहा है। जहां बुधवार की सुबह बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े बाजार में हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर सोठौली गांव निवासी दिलीप गिरी उर्फ बबलू (45) पुत्र रमाशंकर गिरी अपने मित्र व बहादुरपुर गांव के ग्राम प्रधान संतोष राय के साथ बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे गोसाईगंज बाजार आए थे। संतोष राय बाजार में स्थित सैलून पर अपनी दाढ़ी बनवा रहे थे। जबकि दिलीप गिरी दुकान के बाहर रखे कुर्सी पर बैठे थे। बाजार के लोगों को कहना है कि कुछ देर बाद बाइक सवार तीन बदमाश आए और आते ही ताबड़तोड़ गोली मारकर दिलीप की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदशियों का कहना है कि हमलावरों ने 20-25 राउंड फायर किए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। मृत दिलीप गिरी भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता भी थे और साथ में प्रधानी चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। हत्या की खबर मिलते ही सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी, खेलगांव कोतवाल संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। पूछे जाने पर सीओ लालगंज ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles