20 C
Muzaffarnagar
Sunday, November 8, 2026

दिल्लीः भारत बंद करने को लेकर पुलिस अलर्ट, कानून का उल्लंघन करने पर होगी कार्रावाई

दिल्ली, 7 दिसंबर(बु.)। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को प्रस्तावित भारत बंद के दौरान सड़कों पर लोगों की सामान्य आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। किसान आंदोलन के मद्दे नजर विभिन्न संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। जिसके चलते पुलिस ने वाहन चालकों व यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए यातायात एडवाइजरी भी जारी की है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स अलर्ट है। वहीं भारत बंद के दौरान अगर कोई आम लोगों के जन जीवन को बाधित करने की कोशिश करता है या कानून के खिलाफ जाकर जबरदस्ती दुकानें बंद करेगा तब दिल्ली पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निबटेगी। दिल्ली पुलिस ने आंदोलन कारियों से अपील की है कि वे दिल्ली के आम नागरिकों और निवासियों के जीवन को बाधित न करें। बंद दे दौरान किसी भी नागरिक को कोई दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने सभी यूनिटों को सड़कों पर उतरकर कानून एवं व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए है। सभी 15 जिले के डीसीपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे आज देर रात से ही अपने अपने इलाके में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर दे। सभी आला अधिकारी भी लगातार गश्त करते रहेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles